गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अंधविश्वास में एक महिला को उसकी बहन एवं बहनोई ने मिलकर वीभत्स तरीके से मौत के घाट उतार दिया।
कहा जा रहा है कि अंधविश्वास के चक्कर में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कहा कि महिला का क़त्ल घर बनाने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए की गई थी। पुलिस ने इस घटना को लेकर दो महिलाओं सहित 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है।
प्राप्त हो रही खबर के मुताबिक, नगर उटारी थाना इलाके के जंगीपुर गांव में सात दिन पहले गुड़िया पर उसकी बहन एवं बहनोई दिनेश उरांव ने तंत्र सिद्धि के लिए एक प्रयोग किया। पहले दिन उसने गुड़िया की जीभ को काट दिया। तत्पश्चात, दूसरे दिन महिला के प्राइवेट पार्ट को काट दिया, जिससे तड़त-तड़प कर उसकी जान चली गई।
वही इस पूरे घटनाक्रम में मृतक महिला का पति भी सामने उपस्थित रहा, किन्तु वह कुछ नहीं बोला। मृतका की बहन एवं बहनोई ने शव को उसके मायके रंका थाना इलाकों के खुरा में ले जाकर जला दिया तथा चुपचाप घर आ गए। इस मामले की खबर जब नगर उटारी पुलिस को लगी तो पुलिस आनन फानन में महिला के घर पहुंची तथा पूछताछ की। घटना के पश्चात् से क्षेत्र में दहशत है। वही पुलिस द्वारा अभी मामले की जाँच की जा रही है। साभार एनटीएल।
![]() |
पकड़े गए आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें