पश्चिम चंपारण । एक महिला ने पड़ोसी के प्यार दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। पति को छोड़कर प्रेमी को लेकर फरार हो गई। पति का आरोप है पत्नी को भगाने में नौ लोगों की साजिश है।
शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगाने के मामले ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में उसके पति ने कहना है कि पड़ोसी द्वारा मेरी पत्नी को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा लिया है। वह 75 हजार रुपये के साथ गहना व कपड़ा भी लेकर गई है। दर्ज प्राथमिकी में इद्रीश, अब्बास, नसीम खां, रईस मियां, बेगम खातून, रेशमी देवी सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया है कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
राशन लाने के बहाने लड़की गायब
घर से राशन लाने के बहाने लड़की अचानक घर से फरार हो गई। चौतरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से लड़की का अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में बालिका की मां ने चौतरवा थाने में भुलहवा डीह निवासी गुड्डु यादव, राहुल यादव, नंदन यादव तथा पारस यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 27 जून को उसकी पुत्री गांव में राशन लाने गई थी। उसी दौरान तीन युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चले गए। जानकारी आम हुई तो पारस यादव ने वादा किया था कि वह बच्ची को वापस करा देगा। इसके लिए समय भी मांगा था लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी वापस नहीं किया। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
फरार लड़की को पुलिस ने किया बरामद
मनुआपुल। थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत दिनों अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर दिया है। वहीं मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी बेलवा टोला गांव निवासी हीरालाल साह तथा सहोदरा थाना के एकवा परसौनी गांव निवासी संजय कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी बेतिया राज देवड़ी से की गई है। आरोपियों ने लड़की को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। मामले में लड़की की मां ने मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साभार जेएनएन।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें