गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मोदी नगर में एक व्यक्ति का मुंह काला करके कॉलोनी में घुमाने का मामला सामने आया है। व्यक्ति पर आरोप था कि वह कॉलोनी की एक पांच साल की बच्ची को अपने मोबाइल फोन पर पोर्न फिल्म दिखा रहा था।
![]() |
भीड़ के हत्थे चढ़ा आरोपी |
उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। कॉलोनी के लोगों ने देखा तो आरोपित को पकड़ लिया। जनकल पिटाई की। पुलिस ने इस तरह के मामले की जानकारी से इनकार किया है। आरोपी का मुंह काला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कॉलोनी के एक युवक ने देखा तो पकड़ा गया
घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। ड्राइवर का काम करने वाला एक व्यक्ति गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एक कॉलोनी में रहता है। आरोप है कि शाम को वह कॉलोनी में रहने वाली एक पांच साल की बच्ची को अपने मोबाइल फोन पर पोर्न फिल्म दिखा रहा था। इस दौरान वह बच्ची से छेड़छाड़ भी करने लगा। तभी वहां से कॉलोनी का ही एक युवक गुजर रहा था। उसने आरोपित को यह करते हुए देख लिया। युवक ने शोर मचाकर अन्य लोगों को इकट्ठा कर लिया। जानकारी होने पर बच्ची के परिवार वाले भी मौके पर आ गए।
तवे से काला किया आरोपी का मुंह
बच्ची के साथ गंदी हरकत के चलते परिवार वाले आग बबूला हो गए। उन्होंने पहले तो आरोपित की जमकर धुनाई लगाई। इस दौरान कॉलोनी के कुछ बुजुर्ग भी आ गए। एक व्यक्ति तवा ले आया। पहले तो आरोपित के मुंह पर तवा रगड़ा गया। फिर तवे पर पानी डालकर उसकी कालिख को हाथ से आरोपित के मुंह पर पोत दिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना को कैमरे में कैद कर दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बच्ची के पिता के साथ काम करता था आरोपित
जानकारी के मुताबिक आरोपित उसी कॉलोनी का रहने वाला है, जहां बच्ची रहती है। लोगों ने बताया कि बच्ची का पिता और आरोपित पहले साथ काम करते थे। वहीं मोदी नगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी है। चर्चा है कि पुरानी जान पहचान के चलते आरोपित द्वारा मांफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। साभार न्यूज 24.
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें