पटना । राजधानी में पत्रकार विशाल कुमार ने अपने घर पर ही अपने प्रेमिका के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर खुद को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी हालत खराब है। विशाल का उसकी प्रेमिका जदयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था।
वो उसे सुसाइड के लिए उकसा रही थी। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है।
विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट इसमें लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी। इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया। इसी आखिरी कॉल के बाद उसने उसने सुसाइड नोट लिखा और खुदको गोली मार ली।
विशाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वंदना जदयू नेता है। विशाल, वंदना के घर में ही परिवार के साथ किराए पर रहता था। खगोल के इसी घर में उसने खुद को गोली मार ली। वो एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था। दानापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा है। साभार एन4एन।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें