जौनपुर । अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में सरायख्वाज व स्वाट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 245/22 धारा 392/120बी/411 भादवि के वाछिंत अभियुक्त सुन्दरम सोनकर उर्फ पंडित सोनकर निवासी बेहडा थाना केराकत जनपद जौनपुर व अजय सोनकर उर्फ चिथरु पुत्र भारत सोनकर निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को सिद्दीकपुर तिराहे से मुखबिर खास की सूचना पर आज समय करीब 5.15 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त सुन्दरम सोनकर के पास से एक तमंचा 32 बोर मय 2 कारतूस व लूट के 9250 रुपये व दूसरे अभियुक्त अजय सोनकर उर्फ चिथरु उपरोक्त के पास से एक तमंचा 12 बोर मय दो कारतूस, लूट के 4670 रुपये, एक मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस जो लूट में प्रयोग की गयी है व एक बैग जिसमें समूह के कागजात बरामद किये गया । उल्लेखनीय है कि उक्त गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण द्वारा अपने अन्य साथी रोहित शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा निवासी बसन्तपुर थाना सिधौरा जनपद वाराणसी ग्रामीण, आकाश सिंह पुत्र लौटानी सिंह निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, हर्ष उर्फ आयूष सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी बेहडा थाना केराकत जनपद जौनपुर के साथ योजना बद्ध तरीके से दिनांक-02.08.2022 को सिद्दीकपुर संस्कार भवन के पास से लूट की घटना को अंजाम दिया था। आज बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-260/22 धारा-3/25 आर्मस एक्ट बनाम सुन्दरम सोनकर उर्फ पंडित सोनकर निवासी बेहडा थाना केराकत जनपद जौनपुर व मु0अ0सं0-261/22 धारा-3/25 आर्मस एक्ट बनाम अजय सोनकर उर्फ चिथरु पुत्र भारत सोनकर निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों का विवरण व आपराधिक इतिहास-
सुन्दरम सोनकर पुत्र लालचन्द सोनकर निवासी बेहड़ा थाना केराकत।
1.मु0अ0सं0 245/22 धारा 392/411/120बी भादवि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 260/22 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 138/20 धारा 401 भादवि थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 139/20 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
अजय सोनकर उर्फ चिथरु सोनकर पुत्र भारत सोनकर निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा।
1.मु0अ0सं0 245/22 धारा 392/411/120बी भादवि थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 261/22 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण–
सुन्दरम सोनकर उर्फ पंडित के पास से-
1.एक तमंचा 32 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर।
2.मु0अ0सं0 245/22 से सम्बन्धित लूट के 9250 रुपये।
3.एक मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस ।
अजय सोनकर उर्फ चिथरु के पास से-
1.एक तंमचा 12 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर
2- मु0अ0सं0 245/22 से सम्बन्धित लूट के 4670 रुपये
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.श्री अवनीश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.श्री आदेश त्यागी, प्रभारी स्वाट जनपद जौनपुर मय टीम।
3.श्री रामजनम यादव, प्रभारी सर्विलांस जनपद जौनपुर मय टीम।
4.उ0नि0 देवेन्द्र कुमार दूबे थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
5. हे0का0 सुजीत कुमार मौर्या, हे0का0 दिवाकर प्रसाद, का0 कन्हैया कुमार, का0 विपीन जायसवाल, का0 रमेश कुमार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें