एक तरफा प्यार में भाजपा नेता ने की अपने दोस्त की क्रूरतापूर्ण तरीके से हत्या

एक तरफा प्यार में भाजपा नेता ने की अपने दोस्त की क्रूरतापूर्ण तरीके से हत्या

आगरा। एक तरफा प्यार में भाजपा नेता टिंकू भार्गव ने अपने दोस्त की क्रूरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी। दोस्त नवीन वर्मा को शराब पिलाने के बाद सिकंदरा के अरसेना इलाके में ले गया।

वहां उसे गोली मारने के बाद धारदार हथियार से सिर को धड़ से अलग कर दिया। उसे कार में रखकर उसे दूसरी जगह फेंकने की तैयारी में था।

फाइल फोटो

पुलिस ने सुनसान इलाके में कार देखकर रोकी तो कर दी फायरिंग

शुक्रवार की भोर गश्त करती पुलिस को सुनसान इलाके में कार को देख शक हुआ। पुलिस की कार की ओर आता देख उस फायरिंग कर दी। पुलिस ने भाजपा नेता और उसके साथी को दबोच लिया। कार को चेक किया तो एक बारगी पुलिस के भी होश उड़ गए। पिछली सीट पर कटा हुआ सिर रखा था। पास में जमीन पर सिर विहीन धड़ पड़ा हुआ था।

हत्यारोपितों के कपड़ों पर थे खून के निशान

एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि सिकंदरा थाने के उप निरीक्षक मोहकम सिंह एवं सिपाही अरुण कुमार, सूरज व होमगार्ड अंबिका चरण गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें अरसेना गांव वाले सुनसान रास्ते पर स्विफ्ट कार और दो युवक दिखे। पुलिस पहुंची तो एक युवक अपने हाथ साफ कर रहा था, दूसरा कार में बैठा था। पुलिस के पहुंचने युवक ने गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। उनके कपड़ों पर खून लगा था।

गिलट की पायल का काम करता था मृतक

पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम टिंकू भार्गव और दूसरे ने अनिल बताया। दोनों भैरो बाजार बेलनगंज छत्ता के रहने वाले हैं। मरने वाले का नाम 38 वर्षीय नवीन वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा निवासी तरकारी वाली गली लोहामंडी बताया। जानकारी होने नवीन के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया कि नवीन उनके साथ गिलट की पायल बनाने का काम करता था। वह भाजपा कार्यकर्ता था।

गुरुवार की दोपहर करीब चार बजे टिंकू का फोन आया था। जिसके बाद वह उसके पास चला गया। गुरुवार की रात करीब आठ बजे पत्नी प्रीति ने फोन किया तो नवीन ने बताय कि वह टिंकू के साथ है। कुछ देर में आने की कहा। एक घंटे बाद नवीन नहीं आए तो दोबारा फोन किया। नवीन और टिंकू दोनों के फोन स्विच आफ थे।

पत्नी से एक तरफा प्यार का लगाया आरोप

एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि हत्यारोपित टिंकू भार्गव ने पूछताछ में बताया कि नवीन के यहां उसका कई वर्ष से आना जाना था।

उसकी पत्नी से एक तरफा प्यार करने लगा। दोस्त नवीन उसे अपने रास्ते का रोड़ा लगने लगा। मन में उससे खुन्नस रखने लगा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि आरोपित से लाइसेंसी पिस्टल, छुरा और कार बरामद किया गया है। साभार जेएनएन।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने