पुलिस ने एक साथ क्लब और कैफे में मारी रेड, पकड़ी गई अमीरों के घर की लड़कियां

पुलिस ने एक साथ क्लब और कैफे में मारी रेड, पकड़ी गई अमीरों के घर की लड़कियां

जयपुर । राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में बीती रात कई थानों की पुलिस ने एक साथ क्लब और कैफे में रेड की तो इतनी लड़कियां मिली की पुलिसवाले भी चौंक गए। लेडी अफसर इस कार्रवाई को लीड़ कर रही थीं।

कई लड़के और लड़कियों को पकडा गया है। इन लड़कियों को पूरी रात पुलिस वाले थाने पर बैठाए रखे। उनके माता पिता को बुला लिया गया। लड़कियां मुंछ छुपाए बैठी रहीं और छोड़ देने की गुहार लगाती रहीं। जयपुर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लड़कियों को पकडा गया है।

ऐसी हालत में पकडी गईं लड़कियां और लड़के
दरअसल, जयपुर शहर में पुलिस ने जन्माष्टमी की शाम से लेकर रात तक चार अलग अलग थाना इलाकों में स्थित कैफे और रेस्टोरेंट पर रेड की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे की आड में लड़के और लड़कियों को हुक्का पिलाया जाता है । पुलिस ने रेड की और उसके बाद 65 हुक्का, हुक्का पाईप, 131 चिलम, 79 फ्लैवर पैकेट तंबाकू चार डीजे सिस्टम जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में शांति भंगे में 31 युवक युवतियों को किया गिरफ्तार किया है। वहीं 69 व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की हैं।

200 पुलिसकर्मीयों ने मिलकर डाली ये रेड
पूरे ऑपरेशन को लीड कर रही आरपीएस अफसर सुलेश चौधरी ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी रेड थी और अब तक की सबसे बड़ी पकड भी थी। कई लड़के और लड़कियों को पकडा गया है। अधिकतर बड़े और संभा्रत परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। कैफे और रेस्टोरेंट में छापे मारे गए तो करीब दो सौ पुलिसकर्मी एक साथ एक्शन में दिखाई दिए। कई जगहों पर तो पुलिस को बाउंसर्स मिले, उन्होंने कार्रवाई करने से रोकने की कोशिश की लेकिन उनको हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि जब लड़के लड़कियों को पकड़ा गया तो पता चला कि उनके कैफे में शाम 6:00 से 7:00 तक कॉफी पिलाई जाती थी और उसके बाद पूरा सेटअप ही बदल जाता था । उसके बाद तो देर रात तक डिस्को पार्टी जारी रहती थी। साथ ही अलग-अलग फ्लेवर के हुक्का परोसे जाते थे । साभार एएनएन।

पकड़ी गई लड़किया

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने