आजमगढ़ । पुलिस ने हत्या के प्रयास के फर्जी मुकदमें का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आठ जुलाई को इस मामले में जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि दो लोगों ने तालाब की खुदाई के दौरान आए दो बाइक सवारों ने आशुतोष सिंह के ऊपर फायरिंग की थी। मामले की छानबीन और सीसीटीवी फुटेज की जब जांच की तो यह बात सामने आई की यह घटना आशुतोष सिंह ने स्वयं कराई है। पुलिस ने 300 मीटर के एरिया को चिन्हित कर सारे घरों को वेरीफाई किया। मामले का खुलासा किया। इस मामले का खुलासा जिले के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने किया।
पुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और दो अपराधी दीपचंद और सुनील के मिलकर साजिश रची। आरोपी पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है और ट्रायल पर चल रहा है। ऐसे में विरोधियों को फंसाने की साजिश रची गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह किया और मौके से खोखा भी बरादम कराया था। फरार दो शूटरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ इनकी संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा।
चार आरोपी गिरफ्तार
एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आशुतोष सिंह उर्फ सुगंध सिंह, पुत्र बाल मुकुन्द सिंह, अजीत सिंह उर्फ बुलंद सिंह, पुत्र बाल मुकुंद सिंह, विजय सिंह, पुत्र राजबहादुर, अशोक यादव राजाराम यादव हैं। इसके साथ ही इस मामले में दीपचन्द्र निषाद उर्फ दीपू सिंपाही और सुनील निषाद की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आशुतोष सिंह उर्फ सुगंध सिंह पर जहानागंज थाने में गुंडा एक्ट सहित चार मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं जबकि अजीत के ऊपर 20 हत्या के प्रयास गुंडा एक्ट सहित गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें