गोतस्कर मो0 नदीम की अपराध से अर्जित सम्पत्ति से खरीदी गयी मोटरसाइकिल पुलिस ने किया जब्त

गोतस्कर मो0 नदीम की अपराध से अर्जित सम्पत्ति से खरीदी गयी मोटरसाइकिल पुलिस ने किया जब्त

जौनपुर । थाना खेतासराय पुलिस द्वारा  शातिर गोतस्कर मो0 नदीम पुत्र एजाज अहमद नि0 रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति से खरीदी गयी मोटरसाइकिल UP62 BU 5121(अनुमानित कीमत 50000 रूपये ) को धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट के तहत किया गया कुर्क।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर,अजय साहनी द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व  क्षेत्राधिकारी शाहगंज  के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय यजुवेंद्र कुमार सिंह द्वारा मुअ0सं0 145/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 में शातिर गोतस्कर मो0 नदीम पुत्र एजाज अहमद नि0 रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर  द्वारा क्रय की गयी मोटरसाइकिल UP62 BU  5121 (अनुमानित कीमत 50000 रूपये) को माननीय न्याया0 जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के आदेश संख्या 788/रीडर जौनपुर दिनांक-01.09.2022 के क्रम में उक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया ।

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 109/2022 धारा 3/5/8 उ0 प्र0 गोवध निवारण अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
2. मु0 अ0 सं0 110 /2022 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3. मु0अ0स0 145/2022धारा 3(1) उ0 प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

पुलिस द्वारा जब्त वाहन 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने