बक्सा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बक्सा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार साहनी जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के पर्यवेक्षण व दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी/वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बक्शा ओमनारायण सिंह व उ0नि0 विवेकानन्द सिंह चौकी प्रभारी धनियामऊ द्वारा अभियुक्त सन्दीप उपाध्याय पुत्र महेन्द्र उपाध्याय ग्राम रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को दिनांक 08/09/2022 को श्री लक्ष्मी नारायण भोला मन्दिर धनियामऊ से चोरी गये मन्दिर का घन्टा व छोटी छोटी कई घन्टियाँ के साथ दिनांक 09/09/2022 को समय 13.35 बजे दिन में पाल तिराहा वहद ग्राम धनियामऊ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है । 

दिनांक 08/09/2022 को श्री अजीत मिश्रा पुत्र स्व0 रमाशंकर मिश्रा  ग्राम रोहियाव मधुपुर थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर जो श्री लक्ष्मी नारायण भोला मन्दिर धनियामऊ पर पुजारी का कार्य करते हैं नें भोला मन्दिर धनियामऊ से सन्दीप उपाध्याय पुत्र महेन्द्र उपाध्याय ग्राम रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर द्वारा मन्दिर का घन्टा व छोटी छोटी कई घन्टियाँ चोरी करने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 292/22 धारा 379 IPC पंजीकृत कराया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
सन्दीप उपाध्याय पुत्र महेन्द्र उपाध्याय ग्राम रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1. पीतल का 5 घन्टा व घन्टा का टुकड़ा
2.  एक लोहे का पिलास
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 292/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बक्सा जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री ओमनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बक्शा, जौनपुर
2. उ0नि0 विवेकानन्द सिंह  चौकी प्रभारी धनियामऊ थाना बक्सा,जौनपुर
3. हे0का0 बृजेश कुमार सिंह, का0 रामबाबू , का संजय पासवान थाना बक्सा  जनपद जौनपुर।

पकड़ा गया आरोपी 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने