प्रदेश सरकार ने 2 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर, जौनपुर के उप जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट भी बदले गए

प्रदेश सरकार ने 2 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर, जौनपुर के उप जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट भी बदले गए

लखनऊ । शासन ने दो आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। मथुरा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व आईएएस प्रशांत नागर को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी और सहारनपुर की मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या को इटावा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

इनके अलावा अन्य तबादले भी किए गए हैं। कई अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं।

मऊ के सीडीओ परिवहन निगम में सीजीएम बने

मऊ के मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में मुख्य महाप्रबंधक, इटावा के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा, जौनपुर के नगर मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी को एटा का एडीएम वित्त, बिजनौर के उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह को जौनपुर का नगर मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद के नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह को औरेया का एडीएम वित्त और जौनपुर की उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह को मुरादाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने