जौनपुर । जनपद की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्री अजय साहनी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत जनपद के थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 02 वांछित/ 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसका थानावार विवरण निम्न है:-
1. थाना चंदवक पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्त भोनू उर्फ रिषभ सिंह पुत्र मुक्तिनाथ सिंह 2- राजन सिंह पुत्र मुक्तिनाथ सिंह निवासीगण भैंसा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 1777/14 धारा 323/452/504/427 भादवि थाना चन्दवक जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
2. थाना बदलापुर पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त मौकीन पुत्र रजई ग्राम रैभानीपुर थाना बदलापुर जौनपुर संबंधित मु0नं0 5676/09 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना बदलापुर को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
3. थाना सिकरारा पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त भगेलू पुत्र जोखई नि0 ग्राम बेलगहन थाना सिकरारा जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 11/2019 धारा 498ए,323,506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना सिकरारा जौनपुर को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
4. थाना पवारा पुलिस द्वारा पाक्सों एक्ट के एक वांछित अभियुक्त अरविन्द पटेल उर्फ सोनू पटेल पुत्र स्व0 मुन्नीलाल पटेल नि0 सरांवा थाना पवारा जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 97/2022 धारा 363/323/506 भा0द0वि0 व 7/8 पास्को एक्ट से को उचौरा तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
5. थाना सिकरारा पुलिस द्वारा पशु क्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त मोनू नट पुत्र उस्मान नट ग्राम कंधरपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0- 201/2021 धारा 3/5A/8 गो0नि0अ0, व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें