आजमगढ़ । जनपद पुलिस ने महिलाओं पर लड़कियों पर अभद्र कमेंट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले के रानी की सराय पुलिस को सूचना मिली की स्कूल और कोचिंग जाने वाली लड़कियों पर तीन लड़के अश्लील गाने और अश्लील शब्दों का प्रयोग कर कमेंट करते हैं। थाने को यह सूचना काफी दिनों से मिल रही थी कि कुछ मनचले हैं जो आती-जाती लड़कियों पर कमेंट करने के साथ भद्दे इशारे भी करते हैं। सूचना देने वाले ने बताया कि सूनसान स्थानों से होकर गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों को इसका सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने का प्लान बनाया।
पुलिस और एंटी रोमियो की टीम ने किया गिरफ्तार
रानी की सराय थाने के प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस और एंटी रोमियों की टीम को इन आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया। इसी दौरान इन तीनों आरोपियों को पुलिस की संयुक्त टीम ने हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान, रिषभ सिंह पुत्र व वृषकेतु निवासी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ, अखिल सिंह पुत्र अजय सिंह, अमन यादव पुत्र श्यामधार उर्फ कोड़ई यादव थाना रानी की सराय के रूप में हुई। इन तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 294 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस वैधानिक कार्यवाई कर रही है। साभार डीबी।
![]() |
पकड़े गए आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें