संदीप गुप्ता,तेजीबाज़ार
जौनपुर । जिला अध्यक्ष डॉ0 अतुल कुमार दुबे की उपस्थिति में नए ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र, ब्लॉक प्रभारी पंकज उपाध्याय, ब्लॉक संरक्षक जनार्दन तिवारी तथा परशुराम सेना का ब्लॉकअध्यक्ष सुमित उपाध्याय को मनोनीत किया गया तथा जिला अध्यक्ष द्वारा सभी नए पदाधिकारियों को अपने कार्य और संगठन के प्रति समर्पित होने की शपथ भी दिलाई गई ब्लॉक इकाई के संरक्षक जनार्दन तिवारी ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे आगे ले जाने में हम अपना पूरा सहयोग देंगे, इस प्रकार सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा जो बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी पालन करते हुए अपने संगठन के विचारों कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए संगठन को आगे ले जाने में समर्पण भाव के साथ मदद करूंगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, जिला सचिव जगदीश उपाध्याय, सुरेंद्र नाथ तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्र, राजन पाण्डेय, राजकमल मिश्रा, राजेंद्र मिश्र, राम पाण्डेय, विनोद मिश्रा, अरविंद तिवारी ने अपने अपने विचार संगठन के प्रति व्यक्त किए।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें