आजमगढ़ । जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन लगातार जारी है। देर रात्रि तक 45 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था। जिले की बड़ी संख्या में प्रतिमाओं को आज विसर्जित किया जाना था, पर दोपहर से हो रही आफत की बारिश के कारण भक्तों को प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए काफी इंतजाम करने पड़े। मां दुर्गा की प्रतिमाओं पर पानी न पड़े इसको लेकर भक्तों ने पालिथीन से मां की प्रतिमाओं को ढ़क दिया था। बारिश के बाद भी भक्तों के हौसले कम नहीं हुए। यही कारण है कि बारिश के बाद भी नाचते, गाते गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए भक्त मां की प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए निकल पड़े।
![]() |
फाइल फोटो |
नाच गाने के साथ भक्तों ने मां को दी विदाई
आजमगढ़ जिले के चौक, बड़ादेव सहित जिले में लगी बड़ी संख्या में मां की प्रतिमाओं को आज विदाई दी गई। भारी बारिश के बाद भी भक्तों के हौंसले कम नहीं हुए। डीजे की धुन पर गाते नाचते भक्त इन प्रतिमाओं को लेकर सिधारी गए जहां पर इन प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाना है। जिले में 1227 मां दुर्गा की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इन सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती हैं। दुर्गा पूजा समितियों ने प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर फिल्मी गानों की धुनों पर प्रतिमाओं का विसर्जन कराने निकल पड़े हैं। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों में एसडीएम और पुलिस के अधिकारियों को तैनात किया है। जिससे शांतिपूर्वक ढंग से इन प्रतिमाओं को विसर्जित किया जा सके। प्रतिमाओं को विसर्जित करने जाते समय बड़ी संख्या में भक्त फिल्मी गीतों की धुनों पर थिरकते नजर आए।नेशनल ग्रीन ट्रब्यूनल एनजीटी के निर्देश पर प्रतिमाओं को नदियों में नहीं विसर्जित किया जाएगा। ऐसे में जिला प्रशासन ने इन प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए बड़े-बड़े गड्ढ़े खोदे हैं। जहां इनप्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है।
इसी क्रम में मेहनाजपुर में कई पंडाल में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया गया। विसर्जन जुलूस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए लोग चल रहे थे।
विसर्जन हेतु निकली झांकी में भक्तगण माता की भक्ति में इतने लीन हो गए थे कि माता का जयकारा लगाते नाचते गाते शाम को जीयापुर घाट पर माता की प्रतिमा का विषर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चौक चौबंद रही।
विसर्जन के दौरान संदीप गुप्ता महामंत्री व्यापर मंडल, राकेश बनर्जी, हृदय मौर्या, आत्मा जयसवाल, प्रदीप जयसवाल,किशन, योगेश ,गुन्नू सहित तमाम माता के भक्त उपस्थित रहें।
![]() |
विसर्जन के दौरान झूमते भक्त जन |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें