आजमगढ़ । कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर चकिया गांव में दिवाली पर युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद घायल युवक को आस-पास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पंकज यादव (31) पुत्र राम सिंह यादव के रूप में हुई।
मृतक युवक महिला अस्पताल में संविदाकर्मी की रूप में तैनात था। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक युवक शराब पीने का आदी था। किस कारण से आत्महत्या जैसे घातक उठाने के लिए बाध्य होना पड़ा यह सोचने की बात है। हालांकि अभी इस बारे में घर के लोग भी कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा
कंधरापुर थाने के प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। उसके पास पिस्टल का कोई लाइसेंस नहीं था। पिस्टल कहां से आई। इसका भी पुलिस पता लगा रही है। हालांकि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक युवक शराब पीने का आदी था और दीपावली के दिन भी खूब शराब पी रखी थी। हालांकि पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। साभार डीबी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें