हाफिज नियामत, मछलीशहर
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश चलायें जा रहे देश बचाओं देश बनाओं समाजवादी पदयात्रा का जगह जगह स्वागत होते हुए मछलीशहर विधानसभा में नगर भ्रमण करते हुए चुंगी चौराहे से लेकर बादशाहपुर चौराहा से सराय होते हुए मीरपुर चौराहे पर जाकर पदयात्रा का समापन हुआ मौके पर प्रशासन भी भारी संख्या में मुस्तैद रही
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा भाजपा राज की सबसे बड़ी देन नौजवानों को रोजगार नहीं मिला न कहीं उद्योग लगे, न रोजगार सृजित हुआ। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में गिरावट जारी है। बच्चों की पढ़ाई के साथ दवा-इलाज की व्यवस्था चौपट है। हर विभाग में घोटाला है। महंगाई बेलगाम है। जीएसटी की मार से बच्चे-बूढ़े सभी कराह रहे हैं। व्यापार बर्बाद हो गया।
सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक एक ही काम किया है, जो समाजवादी सरकार के समय हुए विकासकार्यों का नाम बदल कर अपनी उपलब्धियों में जोड़ना है। भाजपा झूठ, फरेब से चुनाव जीतती है। भाजपा नफरत का जह़र फैलाकर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का काम कर रही है यात्रा में मुख्य रूप से राजवीर यादव, अखिलेश गुप्ता ,लाल बहादुर यादव जिला अध्यक्ष, सूर्यभान यादव विधानसभा अध्यक्ष, पंधारी लाल यादव , अनिल यादव ,अविनाश विद्यार्थी, चेयरमैन प्रतिनिधि महमूद आलम, इजहार खान सपा नेता , कल्लू इश्तियाक खान, डॉ हस्सान सभासद ,मुन्ना सभासद ,कौसर रब्बानी पूर्व सभासद, जियाउद्दीन अंसारी नगर अध्यक्ष, राशिद खान, शेरू सभासद , आरिफ अंसारी, नदीम अंसारी, तबरेज खान,अप्पू अंसारी, मुन्ना राईन ,बबलू राईन, सरफराज अंसारी 555 आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें