जब जंगली भालू आया लड़कियों के सामने तो बुत बनी लड़किया, फिर हुआ ऐसा, देखें वीडियो

जब जंगली भालू आया लड़कियों के सामने तो बुत बनी लड़किया, फिर हुआ ऐसा, देखें वीडियो

अजब गजब। कई लोगों को वाइल्ड लाइफ सफारी का बहुत शौक होता है। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए जंगलों में जाते हैं। हालांकि कई बार सफारी के दौरान लोगों का सामना खतरनाक जंगली जानवरों से भी हो जाता है।

कई बार जंगली जानवर लोगों पर हमला भी कर देते हैं। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां जंगल के रास्ते से गुजर रही थीं। तभी उनका सामना एक भालू से हो गया।

जंगल के रास्ते में मिला भालू
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां जंगल के रास्ते से गुजर रही थीं। तभी रास्ते में उनका सामना अचानक एक विशाल काले भालू से हो गया। भालू को सामने देखकर लड़कियां दहशत में आ गईं। इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 73 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं हजारो लोगों ने इसे लाइक किया है।

बुत बनकर खड़ी हो गई लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल भालू को सामने देखकर उन लड़कियों ने न तो शोर मचाया और ना ही भागने की कोशिश की। हलाांकि भालू को सामने देखकर लड़कियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। फिर भी उन्होंने धैर्य रखा और लड़कियां वहीं पर बुत बनकर खड़ी हो गईं। लड़कियां इतनी डर गई थीं कि पलटकर यहां वहां मदद की मांगने तक की हिम्मत भी नहीं जुटा पाईं। वीडियो देखकर आप उनके डर और दहशत का अंदाज़ बखूबी लगा सकते हैं।

भालू करने लगा मुआयना
वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद भालू उन लड़कियों के पास गया और दो पैरों पर खड़ा होकर उनका चेहरा सूंघने लगा। इसके बाद एक लड़की को पकड़कर उसका पूरा मुआयना करने लगा। एक साथी के इतना करीब हुंकार जानवर को देखना था कि बाकी सहेलियों की हालत पतली होने लगी. डर के मारे उनकी सिट्टी पिट्टी ऐसी गुम हुई की भागने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं लिहाजा तीनों लड़कियां एक ही जगह पर बुत बन कर खड़ी हो गईं। साभार सीएन।

देखिए वीडियो 👇

https://twitter.com/TansuYegen/status/1583706975707090944?s=20&t=1IFpQfWwSSiz3htdY3waMQ

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने