गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ बंद कमरे में इश्क लड़ा रही थी। तभी दूसरे प्रदेश में रहने वाला उसका पति पहुंच गया।
पत्नी को प्रेमी के साथ कमरे में देखकर पति हैरान रह गया। पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर चिल्लाने लगा। जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद पति ने लोगों की सहायता से आशिक को पकड़ लिया और उसकी जमकर खातिरदारी की। इस बीच हथुआ थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
बाद में पीड़ित पति के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ने के बाद पति ने पत्नी को रखने से इन्कार कर दिया है। गांव वालों और पुलिस की पहल पर महिला अभी ससुराल में हैं।
सास को नशे की दवाई देती थी महिला
बताया जा रहा है कि महिला की शादी इसी साल जनवरी में हुई है। शादी के बाद से उसका पति दिल्ली और अन्य शहरों में जाकर परिवार के लिए मेहनत मजदूरी करने लगा। इधर उसकी पत्नी आशिक के साथ इश्क लड़ाती रही। महिला का पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ संबंध था। वह पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर अपनी बूढ़ी सास को नशे की दवाई दे देती थी और आशिक के साथ रोज इश्क लड़ाती थी।
बिना बताए घर पहुंच गया पति
बुधवार को अचानक उसका पति किसी को बिना बताए घर पहुंच गया। इस दौरान उसकी पत्नी आशिक के साथ कमरे में थी। तब पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आशिक के साथ पत्नी के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की लेकिन उसके पति ने पंचायत को मानने से इनकार कर दिया और हथुआ थाने में शिकायत दर्ज कराके आशिक को जेल भेजवा दिया। साभार आईबीसी२४.
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें