जिले की आठ साल की कविता के टैलेंट की हर कोई मुरीद,30 सेकेंड के अंदर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम गिना देती है, देखें वीडियो

जिले की आठ साल की कविता के टैलेंट की हर कोई मुरीद,30 सेकेंड के अंदर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम गिना देती है, देखें वीडियो

कासगंज । जिले की आठ साल की कविता नाम की एक बच्ची के सुपरफस्ट टैलेंट की आजकल चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में उसका वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ने वाली ये बच्ची गजब की होनहार है।

कविता, फाइल फोटो 

यूपी के सभी 75 जिलों के नाम तो जैसे उसे मुंहजुबानी याद हैं। वह भी अल्फाबेट के क्रमानुसार। कविता, 30 सेकेंड के अंदर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम गिना देती है। उसके इस टैलेंट की चर्चा हर कहीं हो रही है।

यहां तक कि बेसिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी भी बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। कासगंज के नगला सुरजी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा कविता का वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल नेटवर्किंग पर सुबह से ही इस छात्रा की चर्चा हो रही है।

सरकारी प्राइमरी स्‍कूल में कक्षा चार में पढ़ने वाली कासगंज की कविता गजब की होनहार है। यूपी के सभी 75 जिलों के नाम तो जैसे उसे मुंहजुबानी याद हैं।

देखिए वीडियो 👇

https://twitter.com/HindustanUPBH/status/1590954639620722688?t=DoBcxH1gkZAJ4dQ9UpCmRg&s=19

बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद हर कहीं उसकी चर्चा हो रही है। इस बीच पता चला है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार कविता से मिलने उसके स्कूल जाएंगे और उसका उत्साह बढ़ाएंगे। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि कविता काफी होनहार है। वह पढ़ने में काफी रूचि लेती है। वह न सिर्फ नियमित रूप से स्कूल आती है बल्कि यहां आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेती रहती है।

उत्तर प्रदेश के मंडल और जिलों के नाम
लखनऊ मंडल
हरदोई
लखीमपुर खीरी
लखनऊ
रायबरेली
सीतापुर
उन्नाव

कानपुर मंडल
औरैया
इटावा
फर्रूखाबाद
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर

मेरठ मंडल
बागपत
बुलंदशहर
गौतमबुद्ध नगर
गाजियाबाद
हापुड़
मेरठ

आगरा मंडल
फिरोजाबाद
मैनपुरी
मथुरा

बनारस मंडल
चंदौली
गाजीपुर
जौनपुर
बनारस

मिर्जापुर मंडल
मिर्जापुर
संत रविदास नगर
सोनभद्र

गोरखपुर मंडल
देवरिया
गोरखपुर
कुशीनगर
महाराजगंज

झांसी मंडल
जालौन
झांसी
ललितपुर

अलीगढ़ मंडल
अलीगढ़
एटा
हाथरस
कासगंज

प्रयागराज मंडल
प्रयागराज
फतेहपुर
कौशांबी
प्रतापगढ़

आजमगढ़ मंडल
आजमगढ़
बलियाँ
मऊ

बरेली मंडल
बदायूँ
बरेली
पीलीभीत
शाहजहाँपुर

बस्ती मंडल
बस्ती
संत कबीर नगर
सिद्धार्थनगर

चित्रकूट मंडल
बांदा
चित्रकूट
हमीरपुर
महोबा

देवीपाटन मंडल
बहराइच
बलरामपुर
गोंडा
श्रावस्ती

अयोध्या मंडल
अम्बेडकर नगर
अमेठी
बाराबंकी
अयोध्या
सुल्तानपुर

मुरादाबाद मंडल
अमरोहा
बिजनौर
मुरादाबाद
रामपुर
संभल

सहारनपुर मंडल
मुजफ्फरनगर
सहारनपुर
शामली

साभार एचटी।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने