केराकत पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा,शातिर अपराधी से लूट के 42सौ रुपया व 5.25 किलो गांजा किया बरामद

केराकत पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा,शातिर अपराधी से लूट के 42सौ रुपया व 5.25 किलो गांजा किया बरामद

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी केराकत व प्रभारी निरीक्षक केराकत के निर्देशन में उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा द्वारा मु0अ0सं0 376/22 धारा 392 भादवि लूट का खूलासा करते हुए एक अभियुक्त कुन्दन सिंह उर्फ

अंशुमान सिंह पुत्र स्व0 चित्रसेन सिंह निवासी बाँसबारी थाना केराकत जौनपुर के कब्जे से 5 किलो 240 ग्राम गांजा के साथ उदयचन्दपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त के पास से लूट के 4200 रूपये भी बरामदगी की गयी है । फर्द बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 407/22 धारा 8/20 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

गिरफ्तारी अभियुक्त-
1. कुन्दन सिंह उर्फ अंशुमान सिंह पुत्र स्व0 चित्रसेन सिंह निवासी बाँसबारी थाना केराकत जौनपुर।
बरामदगी विवरण-
1. मु0अ0सं0 376/22 धारा 392/411 भादवि0 के लूट से 4200 रुपया
2.  05.240 कि0ग्रा0 गांजा
अपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 007/20 धारा 380/411/457 भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर
2- मु0अ0सं0 0037/20 धारा 380/457/511 भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर
3- मु0अ0सं0 67/18 धारा 380/411/457 भादवि केराकत जनपद जौनपुर
4- मु0अ0सं0 149/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर
5- मु0अ0सं0 332/20 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर
6- मु0अ0सं0 376/22 धारा 392/411 भादवि0 थाना केराकत जौनपुर
7- मु0अ0सं0 407/22 धारा 8/20 NDPS Act थाना केराकत जौनपुर
8- मु0अ0सं0 400/19 धारा 147/323/504 भादवि 3(1) द ध एससी एसटी एक्ट थाना केराकत जौनपुर
9- मु0अ0सं0 332/20  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर
10- मु0अ0सं0 32/18 धारा 379/411 भादवि0 थाना चन्दवक जौनपुर
11- मु0अ0सं0 75/18 धारा 411/413/414 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
12- मु0अ0सं0 206/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोबबन्द अधि0 थाना चन्दवक  जौनपुर
13-  मु0अ0सं0 018/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा, चौकी इन्चार्ज थानागद्दी थाना केराकत जौनपुर।
2.हे0का0 अनिल कुमार यादव,हे0का0 मिथिलेश सिंह,का0 लल्लन सिंह थाना केराकत जौनपुर।

पकड़ा गया आरोपी 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने