अजब गजब। सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो जमकर वायरल होते हैं। शादी के समय घर-परिवार में खुशी का माहौल होता है। भारतीय शादियां बिना डांस के अधूरी हैं।
जिस दिन शादी होती है, उस दिन घर-परिवार के लोग डीजे पर जमकर डांस करते हैं। इस दौरान परिवार की भाभियां अपने देवरों के साथ भी नाचती दिखती हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी ऐसा ही नजारा नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के माहौल में भाभी अपने देवर के साथ स्टेज पर डांस करने पहुंच जाती है।
भाभी-देवर के डांस से नाराज हो जाते हैं भइया!
भाभी और देवर डीजे पर जमकर डांस करते हैं। दोनों राजा हिंदुस्तानी के गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आते हैं। इसी दौरान वहां पर भइया आ जाते हैं। इसके बाद भइया जो करते हैं, वह देखने लायक नजारा होता है। आप देख सकते हैं कि अपने भाई के साथ अपनी पत्नी का रोमांटिक डांस देखकर एक बार के लिए भाई भड़क जाता है। वीडियो की शुरुआत फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने 'उफ्फ क्या रात आई है' से होती है। इस गाने में भाभी अपने देवर के साथ झूमकर नाच रही होती है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे को पकड़कर डांस कर रहे होते हैं। भाभी अपने देवर का हाथ थामकर रोमांटिक डांस कर रही होती है। इसी दौरान पीछे से भइया आ जाते हैं। वह तेजी-तेजी से चलते हुए डीजे के पास पहुंचते हैं। वीडियो में देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि भइया बहुत ही ज्यादा गुस्से में हैं। वह डीजे वाले के पास पहुंचकर उससे कुछ कहते हैं। दूसरी तरफ भाभी को भी अहसास हो जाता है कि उनके पतिदेव गुस्सा हो गए हैं। यहां तक कि देवर भी अपने भाई का गुस्सा भांप लेता है। अब भइया डांस फ्लोर पर आते हैं और भाभी-देवर से कुछ कहते हैं। इस दौरान तक भाभी शॉक्ड रहती हैं। तभी भइया उसके पास पहुंचकर माहौल को थोड़ा हल्का करते हैं और यह जताते हैं कि वह मजाक कर रहे थे। इसके बाद भाभी खुश हो जाती हैं और फिर अपने पति के साथ डांस करने लगती हैं। वीडियो को SD singh नाम के यूजर ने अपने यूट्यूब चैनल से अपलोड किया है।
देखिए वीडियो 👇
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें