रिश्ते के भांजे के साथ पत्नी की प्रेम कहानी जान पति ने पत्नी की करवा दिया उसकी शादी

रिश्ते के भांजे के साथ पत्नी की प्रेम कहानी जान पति ने पत्नी की करवा दिया उसकी शादी

खगड़िया। रिश्ते के भांजे के साथ पत्नी की प्रेम कहानी जान पति ने पत्नी की शादी भांजे के साथ करवा दी है। हालांकि कुछ ही देर बाद इस प्रेम कहानी नया मोड़ ले लिया।

भांजे के शादी करवाने के बाद महिला को फ‍िर पति ने ही रखा और पति ने फ‍िर से उसके साथ शादी की। यह घटना की बिहार के खगडि़या में खूब चर्चा हो रही है।

मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत का है। पति द्वारा पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कराने का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। हलांकि शादी के दो दिन बाद प्रेमिका मामी को छोड़कर प्रेमी भांजा फरार हो गया। पत्नी फिर वापस पति के पास पहुंच गई। पति ने दिल बड़ा कर पत्नी को फिर से अपनाकर उसे सहारा दिया।

राजमिस्त्री का काम करने वाले सख्स की शादी 12 साल पहले हुई थी। दोनों पति पत्नी साथ रह रहे थे। पत्नी करीब 30 वर्ष की है। दोनों के कोई संतान नहीं है। पति काम को लेकर अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी बीच घर में रिश्ते के एक भांजे की इंट्री हो गई। पत्नी अपने से लगभग आठ वर्ष छोटे भांजे को दिल दे बैठी। दोनों के बीच प्रेम कहानी आरंभ हो गई। दोनों का प्रेम परवान चढा तो प्रेमी भांजा चौथम थाना क्षेत्र से अपनी प्रेमिका मामी से मिलने महेशखूंट पहुंचने लगा। दोनो का मिलन बेखौफ होने लगा।

बीते दिनों भांजा अपनी प्रेमिका बनी मामी से मिलने पहुंचा था। दोनों के प्रेम को पति ने देख लिया। फिर क्या था भांजा और मामी की प्रेम कहानी जग जाहिर हो गई। गांव में जमकर हंगामा मचा। सदमें में आया पति कुछ बया न कर सका। वह अपनी पत्‍नी को छोड़ना नहीं चाहता था। लेकिन उसकी पत्‍नी प्रेमी साथ रहने को लेकर तैयार थे। पति ने ग्रामीणों के बीच दोनों की शादी करा दी। पति ने भारी मन ने अपनी पत्‍नी को विदा किया, लेकिन साथ में पत्‍नी से यह भी कहा कि अगर वहां कोई परेशानी हो तो वापस फ‍िर आ जाना। भांजे के परिवार वालों ने इस विवाह का विरोध कर दिया। इसके बाद भांजा अपनी प्रेमिका मामी को छोड़कर फरार हो गया। महिला फिर वापस पति के पास पहुंची। पत्नी की स्थिति देख पति ने फिर से पत्नी को अपना लिया। पति ने फ‍िर से अपनी पत्‍नी की मांग में सिंदूर दिया और शादी कर ली।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने