बेगूसराय। जिले में एक एएसआई का महिला की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एएसआई सुमंत शर्मा गुस्से में महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एएसआई सुमंत शर्मा एक कमरे में सोया हुआ है।
बगल में बैठी एक महिला अपने हाथ में सिंदूर लेकर सुमंत को उठाने का प्रयास कर रही है। तभी एक शख्स की आवाज आती है, उठिएगा कि पुलिस को बुलाना होगा। उसके बाद सुमंत शर्मा पांच बार महिला की मांग में सिंदूर भरता है। गुस्से में एएसआई सुमंत सिंदूर भरता है, जिस पर एक महिला आपत्ति जताती है। वीडियो से पता चल रहा है कि दबाव में सुमंत महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है। फिलहाल ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है
जानकारी के मुताबिक एएसआई सुमन कुमार और महिला बीते कई सालों से लिव इन में रह रहे थे। दोनों के बच्चे भी हैं। लेकिन सुमंत हमेशा शादी से इंकार करता रहता था, और महिला शादी का दबाव बनाती थी। ऐसे में आखिरकार महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जबरन सुमंत से अपनी मांग में सिंदूर भरवा लिया। अभी दोनों पति-पत्नी के रूप में सुभाष चौक में रह रहे है। एएसआई सुमंत उत्पाद थाना में तैनात हैं।
इससे पहले सुमंत ने मंदिर में महिला से शादी रचाई थी, लेकिन इस शादी में परिजनों को नहीं बुलाया गया था। जिसके चलते शादी का कोई प्रमाण नहीं था, लेकिन दोनों पति पत्नी की तरह रहते हैं। महिला के मुताबिक सुमंत ने सामाजिक स्तर पर मुझे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया, जिसके लिए वो सुमंत पर दबाव बनाती थी. लेकिन, वो इससे इंकार करता था। फिलहाल एएसआई सुमंत का महिला की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो वायरल हो रहा है। साभार एचटी।
देखिए वीडियो 👇
https://twitter.com/ParmarTimes/status/1592868564134133763?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें