सीवान। जिले के महादेवा ओपी थाना ईलाके के सलेमपुर गांव में शिक्षा विभाग के एक कर्मी के घर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।
दिलचस्पत बात तो यह है कि उसके यहां बड़े-बड़े अधिकारीयों का भी आना-जाना लगा रहता था।
गुरुवार की रात इसका भंडाफोड़ हुआ। जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त एक महिला और एक गोरखपुर की लड़की को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया। बताया जाता है कि जब कुछ लड़के इन महिलाओं के पास बंद कमरे में पहुंचे तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद महादेवा थाने की पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद खुलासा हुआ।
एएसआई सुधीर सिंह ने पूछताछ की तो लड़की ने सब कुछ बता दिया। हालांकि मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बड़े-बड़े अधिकारी भी इस महिला के पास आते हैं। गलत काम कराया जाता है। लोगों का यह भी कहना था कि यहां कई सालों से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है। लोगों के अनुसार गोरखपुर से रोजाना कई लड़कियां यहां आती हैं और धंधा करती हैं।
कहा जा रहा है कि जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वही मास्टरमाइंड है। महिला ने बताया कि वह आशा कार्यकर्ता है। वह किराए पर शिक्षा विभाग के कर्मी राजेंद्र राम के मकान में रहती है। पकड़ी गई महिला आंदर की रहने वाली बताई गई। वहीं जो लड़की नशे की हालत में पकड़ी गई वह गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। एएसआई सुधीर सिंह ने बताया कि एक महिला और एक लड़की को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल दोनों को महिला थाने के हवाले सौंप दिया गया है।
महिला थानाध्यक्ष अपने स्तर से मामले को देखेंगी। दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है। एएसआई ने बताया कि राजेन्द्र राम शिक्षा विभाग में बड़ा बाबू हैं। यहां बड़े-बड़े अधिकारी भी आते थे। साभार लोकमत।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें