पुलिस ने ओयो (OYO) होटल में चल रहें सेक्स रैकेट का किया खुलासा,7 जोड़े को किया गिरफ्तार

पुलिस ने ओयो (OYO) होटल में चल रहें सेक्स रैकेट का किया खुलासा,7 जोड़े को किया गिरफ्तार

संभाल। जिले में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल से 7 जोड़े पकड़े गए हैं। पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में होटल के दो मैनेजर को भी हिरासत में लिया है।

होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, ओयो होटल में देह व्यापार का धंधा होने की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को मिली थी। इसके बाद एसडीएम विनय मिश्रा और सीओ जितेंद्र कुमार सदर कोतवाली पुलिस को लेकर ओयो होटल पहुंचे। वहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखते ही लड़की और लड़के इधर-उधर भागने लगे।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और उनको पकड़ लिया। पुलिस ने सात जोड़ों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। सदर कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार धंधा चलाने के आरोप में होटल के दो मैनेजर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में ली गई लड़कियों और लड़कों से पूछताछ कर रही है।साभार २४ जीओ।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने