महिला के अंधे कत्ल में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा,महिला अश्लील वीडियो बनाकर कालगर्ल को कर रही थी ब्लैकमेल

महिला के अंधे कत्ल में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा,महिला अश्लील वीडियो बनाकर कालगर्ल को कर रही थी ब्लैकमेल

इंदौर । शहर में महिला के अंधे कत्ल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने कालगर्ल और उसके मुंहबोले भाईयों को गिरफ्तार किया है। महिला अश्लील वीडियो बनाकर कालगर्ल को ब्लैकमेल कर रही थी।

उसने भाईयों को बताकर हत्या करवा दी। भाईयों ने गला रेतकर महिला को मार डाला।

एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित विद्या पैलेस कालोनी में 34 वर्षीय वंदना रघुवंशी की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह देवास से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक पाटनीपुरा निवासी वंदना ने छह दिन पूर्व ही विद्या पैलेस में मकान किराये से लिया था। यहां माही और नैना के साथ अनैतिक कार्य करवाती थी। पुलिस ने नैना से सख्ती से पूछा तो उसने हत्या करवाना स्वीकार लिया। उसने बताया कि वंदना के पास उसके अश्लील वीडियो थे। नैना देवास से बुटिक पर कार्य करने का बोलकर इंदौर आती थी। वंदना वीडियो बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी। उसने मुंहबोले भाईयों को वंदना की हरकतों के बारे में बताया।आरोपितों ने मौका देखकर वंदना का गला रेत दिया।

कैफे संचालक के घर चोरी

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में कैफे संचालक शिवम मनोहर यादव के घर में चोरी हो गई। शिवम का भंवरकुआं क्षेत्र में कैफे है। नाइट कल्चर के बाद शिवम रात आठ से तड़के चार बजे तक कैफे पर रहता है। बुधवार रात मौका देख कर चोर घुस गए। घर से सोने की अंगूठी, चेन और करीब एक लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। टीआइ अलका मेनिया के मुताबिक दो आरोपित सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुए हैं। साभार एनडी।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने