आजमगढ़ । जनपद में गुरुवार को प्रेमी ने प्रेमिका का गला काट दिया था। इसके बाद खुद का भी गला रेत लिया था। दोनों की हालत नाजुक हो गई थी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई। और प्रेमी का भी इलाज कर गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रेमिका की पहचान प्रियंका (19) बेटी कन्हई धौरहरा बिलरियागंज के रूप में हुई। जबकि प्रेमी धनंजय पासवान (23) पुत्र शिवचंद जो कि जहानागंज थाने का रहने वाला है।
लड़की के पीछे पड़ा था युवक'
एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि यह लड़का लड़की के पीछे पड़ा हुआ था। दूर की रिश्तेदारी होने के कारण घर के लोगों ने मना कर दिया गया था। घरवालों द्वारा मना किए जाने से नाराज युवक मुंबई से ही ट्रेन में सवार हो गया और जैसे ही गोदान एक्सप्रेस आजमगढ़ स्टेशन पर रूकी।
ट्रेन में ही सवार युवक ने युवती का गला काट दिया। युवती का गला काटने के बाद आरोपी युवक ने अपना भी गला काट दिया। युवक की इस हरकत से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। एसपी सिटी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बिलरियागंज में हुई थी आरोपी के भाई की शादी
प्रेमी धनंजय पासवान के भाई का विवाह बिलरियागंज के धौरहरा में प्रियंका की बहन से हुई थी। इसी कारण दोनों का एक दूसरे के घर पर आना-जाना लगा रहता था। इस आने-जाने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। घर से 6 महीने पहले मुंबई भाग कर शादी कर लिए। लड़की के चाचा भी मुंबई रहते हैं। दोनों के परिवारों के विरोध के बाद चाचा ने प्रयास कर दोनों को अलग-अलग कर दिया था।
लड़की के भाई की शादी 8 दिसंबर को होनी है। इसीलिए लड़की अपने चाचा के परिवार के साथ वापस आजमगढ़ गोदान एक्सप्रेस से आ रही थी। प्रेमी को पता चला तो वह भी पीछे किसी बोगी में सवार हो गया। वह भी आजमगढ़ पहुंच गया। जैसे ही लड़की अपनी बोगी से नीचे उतरी तभी लड़का चाकू लेकर वहां पहुंच गया।
आनन-फानन में लड़की पर चाकू से कई वार कर दिया। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक ने अपने गले पर भी चाकू से वार कर दिया। लड़की के परिवार वाले लड़की को लेकर आनन फानन में भागे लड़का तड़पता रहा। बाद में जीआरपी जिला अस्पताल ले गई।
घायल युवक का कहना है कि वह प्रियंका के बिना नहीं रह पा रहा था। दोनों ने 6 महीना पहले मंदिर में जाकर विवाह कर लिया। इसके बाद भी उसके चाचा लगातार उसका विरोध कर रहे थे। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें