आजमगढ़ । जिले में बंटवारे के विवाद में दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे के परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला और एक अन्य युवक
बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना बिलरियागंज के सियरहा गांव की है।बंटवारे का चल रहा था विवाद
पिंटू यादव (20) ने बताया कि उसके परिवार का चाचा सुभाष यादव से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उसके घर के सामने खेत है। जिसमें एक पुराना शीशम का पेड़ है। चाचा का परिवार उस पेड़ की जबरदस्ती कटाई कर रहा था।
![]() |
फाइल फोटो |
सूचना मिलने पर उसका छोटा भाई विरोध करने पहुंचा। जिसके बाद चाचा के परिवार के लोगों ने उसके छोटे भाई रिंकू यादव (18) की कुल्हाड़ी और लाठी से हमला करके घायल कर दिया। जिसके बाद वह खुद अपनी मां फुलवासी के साथ वहां पहुंचा। चाचा के परिवार के लोगों ने उन दोनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
सूचना पर पहुंचे गांववालों ने बीच बचाव किया। तब जाकर झगड़ा खत्म हुआ। परिजन रिंकू यादव को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह B.Ed सेकेंड ईयर का छात्र था। वहीं फुलवासी और पिंटू को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फुलवासी के पैर में कुल्हाड़ी से हमले में घाव हो गए है। वहीं डॉक्टर ने पिंटू की भी हालत गंभीर बताई है।
मृतक की बहन ने चाचा के परिवार पर लगाया आरोप
मृतक की बहन बुलबुल यादव ने बताया कि हम लोग खेतों में काम कर रहे थे। उसी समय यह वारदात हुई। चाचा के परिवार के लोगों ने कुल्हाड़ी से मेरे भाई रिंकू, पिंटू और मां पर हमला कर दिया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई।जबकि दूसरा भाई और मां अस्पताल में भर्ती हैं। मां का पैर कट गया है। बहन ने सूरज किशन श्रीजन्म, संगीता और सुभाष नाम युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
एसपी ट्रैफिक, सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि थाना बिलरियागंज के सियरहां गांव में रमेश यादव और सुभाष यादव के परिवार के बीच सूखे पेड़ को लेकर विवाद हुआ था। इसमें सुभाष यादव के परिवार के लोगों द्वारा रमेश यादव के परिजनों पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमला किया गया है। एक की मौत दो का इलाज चल रहा है। रमेश यादव की तहरीर पर छह लोगों के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सुभाष यादव, किशन यादव संगीता यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें