अयोध्या। खंडासा क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी क्लीनिक में एक विवाहिता महिला से रेप किया। उसने इस कुकर्म को अंजाम देते हुए रात भर उसे अपनी क्लीनिक पर बंधक बनाए रखा।
पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी झोलाछाप डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा है कि उसका इलाज के सिलसिले में डॉक्टर के यहां आना जाना था। महिला का विवाह सीतापुर जनपद में हुआ है। शाम को महिला दवा लेने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थी।
इसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसे रात भर अपने क्लीनिक पर ही बंधक बनाए रहा। सुबह होने पर महिला किसी तरह से खुद को उसके चंगुल से छुड़ाते हुए अपने रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मायके वाले घर गई और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने उसे साथ लेकर थाने पहुंचकर झोलाछाप चिकित्सक सुधीर जायसवाल के खिलाफ लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें