अजब गजब। सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है।
जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है और यूजर्स इस तरह के वीडियो (Murgi Ka Funny Video) को काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और बार-बार इस वीडियो को देखेंगे।
सोशल मीडिया पर बच्चों के काफी वीडियो शेयर होते हैं। कई बार बच्चों की मासूमियत देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं और वीडियो को बार-बार देखकर अपना मूड बनाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में बच्चों की शरारत देखकर लोग हैरान भी हो जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक मासूम बच्चा मुर्गियों के बीच फंस जाता है। उसके बाद बच्चे के साथ जो होता है उसे देखकर हंसी भी आएगी और क्यूटनेस आपका दिल जीत लेगा। वीडियो में देख सकते हैं बच्चे के हाथ में अंगूर का गुच्छा है। मुर्गियां अचानक बच्चे को घेर लेती हैं और उससे अंगूर छीनने लगती है। परिणाम ये होता है कि बच्चा फूट-फूटकर रोने लगता है। जिस मासूमियत के साथ बच्चा रोता है, वो लोगों का दिल जीत रहा है।
देखें मजेदार वीडियो...👇
https://www.instagram.com/reel/CmaXRajJA9A/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल
इस क्यूट को आप भी बार-बार देख रहे होंगे और अपना दिन बना रहे होंगे। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो को 'loving_children2809' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोग वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर ठहाके लगाते हुए यूजर्स काफी मजेदार-मजेदार कमेंट कर रहे हैं। साभार टीएन एनबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें