आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासिनी विवाहिता की मंगलवार को दिन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने गले पर निशान देख हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दिया।
हरखपुरा गांव की रहने वाली साधना (23) पत्नी बृजेश की मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे संदिग्धावस्था में मौत हो गई। विवाहिता के मौत की सूचना उसके मायके महराजगंज थाना के अराजी बगहवा जजमनजोत गांव पहुंची तो मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों के अनुसार जुलाई 2020 में साधना की शादी बृजेश के साथ हुई थी।
बृजेश रोजीरोटी के लिए बंगलौर रहता था और अभी दो माह पूर्व ही घर आया था। मायके वालों ने साधना के गले पर निशान देखा तो हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका अभी नि:संतान थी। साभार ए. यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें