योगेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी बंटी को पुलिस चंदौली से जौनपुर लेकर आई

योगेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी बंटी को पुलिस चंदौली से जौनपुर लेकर आई

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी योगेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र दुबे उर्फ बंटी को वारंट बी पर कोतवाली पुलिस चंदौली से जौनपुर ले आई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि अब उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से रिमांड लेंगे।

उम्मीद है कि बंटी दुबे से योगेश हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।

12 दिसंबर की रात श्रीराम जानकी मोड़ के पास नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर सभासद योगेश यादव की हत्या कर दी थी। मृतक के बड़े भाई सर्वेश यादव की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद 16 दिसंबर को हत्याकांड के एक आरोपी उदित शर्मा, निवासी पट्टी दयाल ने दीवानी न्यायालय जौनपुर में आत्मसमर्पण कर दिया था।

पुलिस ने उदित को अदालत से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर एक तमंचा और एक खोखा बरामद किया था। एक नामजद आरोपी को जमानत मिल चुकी है। अब पुष्पेंद्र दुबे को रिमांड पर लेकर पुलिस हत्याकांड के सुराग जुटाएगी। साभार ए. यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने