अघोर शोध एवं सेवा संस्थान द्वारा जरूरत मंद एवं असहाय पात्रों को कंबल वितरित किया गया

अघोर शोध एवं सेवा संस्थान द्वारा जरूरत मंद एवं असहाय पात्रों को कंबल वितरित किया गया

जौनपुर। अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान वाराणसी शाखा तेजीबाजार द्वारा इस शीतलहरी में 19 सूत्रीय कार्यक्रम में जरूरत मंद एवं असहाय पात्रों को कंबल वितरण की कड़ी में अनन्य दिवस पर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बहाउद्दीनपुर तेजीबाजार में  कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम मां मैत्रायणी योगिनी जी महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी पीठाधीश्वर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती पूजन किया गया, वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशु सिंह ने कम्बल वितरण कार्य को सराहा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाखा के उपाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय  एवं विशिष्ट अतिथि रामजीत उपाध्याय  के हाथों कम्बल वितरित किया गया, वही प्रधानाध्यापक राजेश सिंह, ग्राम प्रधान विजय भारत के हाथों भी जतरुरत मंद लोगों को कम्बल वितरित कराया गया, कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री रणजीत सिंह ने किया।

कार्यक्रम में जौनपुर शाखा से संयुक्त मंत्री विशाल सिंह, व्यवस्थापक राय साहब सिंह, सच्चिदानंद, सुनील सिंह, डॉ0 कीर्ति सिंह, दिलीप श्रीवास्तव तेजीबाजार शाखा से अच्छेलाल सिंह  अशोक सिंह व वैभव सिंह की उपस्थित एवं सहयोग रहा।
शाखा मंत्री राजा भैया सिंह ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने