आजमगढ़ । जिले की पुलिस ने 25 हजार के इनामी बैटरी चोर सतीश सिंह उर्फ छोटू का गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व फरार दो इनामी आरोपियों को जिले की पुलिस ने एक दिन पूर्व मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। चार दिन पूर्व जिले की पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से बैटरी और उपकरण चुराने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर इस गिरोह का खुलासा किया था। मौके से मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी फरार हो गए थे।
जिले के एसपी अनुराग आर्य ने सभी फरार आरोपियों के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
आरोपी पर दर्ज हैं 13 मुकदमें
गिरफ्तार आरोपी सतीश सिंह उर्फ छोटू जो कि जहानागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी पर 13 गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इस गिरोह के सरगना संतोष सिंह और मिथिलेश सिंह को एक दिन पूर्व ही जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा। यह पूरा गिरोह मोबाइल टॉवरों की बैटरी और उपकरण की चोरी कर कबाड़ी के यहां बेच दिया करता था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी सीज किया है। साभार डीबी।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें