आवास आवंटन के लिए हुयी बैठक में गोली मारकर हुयी हत्या की घटना में वांछित 25 हजार रूपये का इनामिया गिरफ्तार

आवास आवंटन के लिए हुयी बैठक में गोली मारकर हुयी हत्या की घटना में वांछित 25 हजार रूपये का इनामिया गिरफ्तार

आजमगढ़। मेंहनाजपुर गांव में आवास आवंटन के लिए हुयी बैठक में गोली मारकर हुयी हत्या की घटना में वांछित 25 हजार रूपये का इनामिया सुशील उर्फ सोनू गिरफ्तार, पूर्व में 03 अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार ।

पूर्व की घटना

दिनांक 24.01.2023 को वादी प्रेम कुमार सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी जामुडीह भवरपुर थाना तरवां द्वारा तहरीर दिया गया कि ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप कुमार द्वारा ग्राम पंचायत दक्षिण का पूरा थाना मेंहनाजपुर में पंचायत भवन में आवास आवंटन को लेकर एक खुली बैठक रखी गई थी। बैठक में गांव के कई लोग मौजूद थे विपक्षी शिव शंकर सिंह उर्फ

(पूर्व प्रधान) निवासी मेंहनाजपुर, जितेंद्र यादव, बब्बू सिंह, सोनू सिंह इत्यादि द्वारा अपात्र को आवास आवंटन कराने के लिए दबाव बनाया गया। जिसका विरोध प्रदीप सिंह उर्फ भीम और हिमांशु सिंह इत्यादि द्वारा किये जाने पर विपक्षी शिवशंकर सिंह इत्यादि द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नियत से हिमांशु सिंह को गोली मार दी गई तथा प्रदीप सिंह, सवेन्दू सिंह ऊर्फ मुन्ना को जांघ में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गये।

उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनाजपुर पर मुं.अ.सं. 15/23 धारा 34/302/307/427/506 भादवि व 7 दंड विधि संसोधन अधिनियम 2013 बनाम शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे (पूर्व प्रधान), जितेंद्र यादव, बब्बू सिंह उर्फ विजय सिंह, सुशील सिंह उर्फ सोनू सिंह के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।

➡जिसमें दिनांक- 25.01.2023 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र स्व0 सरजू यादव निवासी औड़ीहार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से घटना प्रयुक्त आलाकत्ल 01 लाइसेंसी डीबीबीएल .12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .12 बोर, 01 देशी तमंचा, 01 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।
➡पुनः दिनांक- 25.01.2023 को थाना प्रभारी मेंहनाजपुर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त सम्बन्धित अभियुक्त 1. शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे पुत्र स्व0 श्रीनाथ सिंह निवासी ग्राम मेहनाजपुर थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ 2. बब्बू सिंह उर्फ विजय सिंह पुत्र रामगरीब सिंह निवासी सिधौना थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ को शहर आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र के शारदा चौराहे के पास से समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
➡दिनां-क 16.02.2023 को थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में बढ़ोतरी धारा 30 आयुध अधि0 से सम्बन्धित 25 हजार रूपये का इनामिया वाछिंत अभियुक्त सुशील कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह निवासी सरौनी पूरब पट्टी थाना केराकत जनपद जौनपुर हाल पता मेहनाजपुर सोनबरसा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को जियापुर पुलिया के पास से समय करीब 12.20 बजे दोपहर हिरासत पुलिस लिया गया । बाद गिरफ्तारी अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0 15/2023  धारा 34/302/307/427/506 भादवि व 7 सीएलए  एक्ट व 30 आयुध अधि0 थाना मेहनाजपुर ,आजमगढ़
अपराधिक इतिहास 
1-मु0अ0सं0 15/2023  धारा 34/302/307/427/506 भादवि व 7 सीएलए  एक्ट व 30 आयुध अधि0 थाना मेहनाजपुर ,आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सुशील सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी सरौनी थाना केराकत जनपद जौनपुर,हालपता - ग्राम मेहनाजपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम 
01. थानाध्यक्ष श्री सच्चिदानन्द यादव हे0का0 रविन्द्र यादव का0 विकास सरोज म0का0 सरोज यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।

पकड़ा गया आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने