अजब प्रेम की गजब कहानी,रिश्ते में लगने वाली ननद और भाभी ने आपस में रचाई शादी

अजब प्रेम की गजब कहानी,रिश्ते में लगने वाली ननद और भाभी ने आपस में रचाई शादी

समस्तीपुर । जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। आपस में ननद और भाभी लगने वालीं दो युवतियों ने शादी रचा ली और अब दंपती की तरह साथ रहने पर अड़ी हैं। इनमें से एक युवती ने अपने परिवार वालों पर उसकी पत्नी (ननद) को गायब करने का आरोप लगाया है।

उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसकी बात सुनकर एक बार तो पुलिस वाले भी अचरज में पड़ गए।

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा पुलिस थाने में शुक्रवार को एक युवती लड़के की पोशाक में पहुंची। उसने अपना नाम भानुप्रिया बताया। उसने पुलिस से कहा कि उसके रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी को गायब कर दिया है और फूट-फूटकर रोने लगी। एक बार तो एसआई ने उसे लड़का समझा और शांत होकर पूरी बात बताने के लिए कहा। बाद में जब पुलिस को पता चला कि वह लड़का नहीं बल्कि लड़की है तो वे भी हतप्रभ रह गए।

भानुप्रिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ननद से प्यार करती है। दोनों ने आपस में शादी रचा ली है। जब यह बात घरवालों और रिश्तेदारों को पता चली तो उन्होंने दोनों को अलग कर दिया। भानुप्रिया ने कहा कि उसकी बड़ी ननद ने उसकी पत्नी यानी छोटी ननद को छुपाकर रखा है। उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

इस मामले को लेकर रोसड़ा थाना के अधिकारी भी असमंजस में पड़ गए। चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी ननद से शादी रचाने का दावा करने वाली भानुप्रिया के दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं उसके साथ थाने में बच्चों के साथ उसका पति भी मौजूद था। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी भानुप्रिया अपनी जिद पर अड़ी रही। उसका कहना था कि वह पत्नी (ननद) के बिना नहीं रह सकती। इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत देने को कहा है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने