नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के पड़री भवानीगढ़ गांव स्थित सई नदी में रविवार को नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजन बिलख पड़े। शव को परिजन घर ले आए। कोइरीपुर गांव निवासी नितिन गौड़ (16) पुत्र श्रीकांत गौड़ जगन्नाथ शिक्षण संस्थान गडेरिहा विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था।

रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने साथियों के साथ घर से करीब पांच किमी दूर पड़री भवानीगढ़ गांव स्थित सई नदी में नहाने गया था। इस दौरान सभी साथियों ने पहले बेर के पेड़ों से पक्के बेर खाए। बाद में सभी पड़री घाट पर सई नदी में नहाने लगे। इसी दौरान नहाते समय अचानक नितिन गहरे पानी में चला गया।

तैरने की जानकारी न होने पर हाथ-पांव मारते हुए बचाव की गुहार लगाने लगा। उसके अन्य साथियों ने भी शोर मचाया तो नदी किनारे के गोताखोर पहुंच गए। मशक्कत के बाद उन्होंने किशोर का शव पानी से बाहर निकाला। तब तक गहरे पानी में उसकी मौत हो गई थी ।

घटना की सूचना मिली तो परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजन शव को घर ले आए। नितिन दो भाइयों में छोटा था।साभार ए.यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने