बाप खुशी-खुशी बेटे की शादी कर दुल्हन को ले आया घर,घूंघट उठाते ही दूल्हे का जोश हो गया ठंडा, कहा- मर जाउंगा जहर खाकर, लेकिन...

बाप खुशी-खुशी बेटे की शादी कर दुल्हन को ले आया घर,घूंघट उठाते ही दूल्हे का जोश हो गया ठंडा, कहा- मर जाउंगा जहर खाकर, लेकिन...

संभल। लड़के वाले हंसी खुशी अपने बेटे की शादी कर दुल्हन को घर ले आये। घर की महिलाओं ने दुल्हन को गाड़ी से उतारा और घर में प्रवेश कराया। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हे के साथ-साथ पूरे परिवार वालों के होश उड़ गए।

इतना ही नहीं दूल्हा अब जहर खाकर मरने की बात कर रहा है। दरअसल, लड़की वालों ने दूल्हे के साथ किसी और लड़की की शादी कर दी थी। ये पूरा मामला यूपी के संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव कटौनी का है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले युवक की कैलादेवी क्षेत्र के गांव अमावती में बारात गई थी। अगले दिन दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया। नाते-रिश्तेदार दुल्हन का चेहरा देखना चाहते थे। घर के लोगों ने जैसे ही दुल्हन का घूंघट उठाया तो सब को भौचक्का रह गया। परिवार की महिलाओं ने कहा कि शादी से पहले उन्हें दूसरी लड़की दिखाई गई थी जबकि शादी दूसरी लड़की से कर दी। इस पर दूल्हा व उसके परिवार के लोग अमावती गांव पहुंचे और दुल्हन को लौटा दिया। मामले को निपटाने के लिए पंचायत बैठाई गई।दस दिनों तक पंचायत चली लेकिन उसके बाद भी कोई हल नहीं निकला।

वहीं दूल्हा का कहना है कि वह दुल्हन को अपने घर में नहीं रखेगा। उसके साथ धोखा किया गया है। दूल्हे ने जहर खाने की भी धमकी दे डाली। दूल्हे का आरोप है कि छोटी बेटी की जगह उसकी बड़ी बेटी से शादी करा दी गई है, जिसके साथ वह नहीं रह सकता। साभार आईबीसी २४.

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने