न्यूज डेस्क। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खासे पॉप्युलर हैं। उनकी पत्नी धनश्री वर्मा भी सोशल मीडिया इंफ्लुएन्सर हैं।
वो भी सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं। आए दिन इंस्टाग्राम पर धनश्री के वीडियो आते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने मालदीव ट्रिप से जुड़ी वीडियो भी शेयर की थी।
इसी बीच भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर की शादी के फ़ंक्शन से भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा की सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रही है। जिसे देख के चहल को भी खूब गुस्सा आ सकता है।
चहल को छोड़ श्रेयस अय्यर के साथ गईं धनश्री
कल भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले शार्दुल ने प्रीवेडिंग ईवेंट होस्ट किया। जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) समेत कई बड़े भारतीय क्रिकेटरों ने शिरकत की।
ईवेंट में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) भी पहुंची थीं। लेकिन उनके साथ चहल नहीं बल्कि क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) नजर आए। दोनों किसी कपल की तरह ईवेंट में साथ दिख रहे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
पहले भी अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर आईं थीं। साभार स्पोर्ट विकी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें