शादी के महज तीन दिन बाद दुल्हन दहेज में मिले सारे सामान को लेकर चली गई मायके,चौंकाने वाला मामला

शादी के महज तीन दिन बाद दुल्हन दहेज में मिले सारे सामान को लेकर चली गई मायके,चौंकाने वाला मामला

बलिया । जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगा दिया। वो बुधवार को दहेज में मिले सारे सामान को लेकर अपने मायके चली गई।

युवती के इस आरोप के बाद से उसके मायके और ससुराल पक्ष में जबरदस्त विवाद है। मामले में दूल्हे पक्ष के लोग मौन हैं। इसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।

इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती द्वारा अपने पति के ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। पति का नाजायज रिश्ता किसी अन्य महिला के साथ है। उसकी नई नवेली पत्नी ने रंगे हाथ अपने पति को पकड़ा था। इसके बाद पंचायत हुई लेकिन मामला नहीं सुलझा। तब दुल्हन सारा सामान लेकर मायके चली गई।

मामला मनियर थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र निवासी युवक की शादी 18 फरवरी को रेवती थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ हुई थी। 19 फरवरी को विवाहिता ससुराल आई। 22 फरवरी को दहेज में मिले सामान के साथ मायके वापस चली गई।

शादी के रिश्ते टूटने से पूर्व गांव में पंचायत भी हुई थी। चर्चा है कि पंचायत ने विवाहिता को मायके जाने के पक्ष में फैसला सुनाया। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने