जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर स्थित पुरानी बाजार व मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली (यूनियन बैंक के सामने) गली में घटिया निर्माण कराए जाने पर नागरिकों ने रविवार को निर्माण रोक दिया। लोगों ने इसकी जांच कराने की मांग किया।
रामपुर पुरानी बाजार से मेन मार्ग को जोड़ने वाली मार्ग पर करीब 100 मीटर इंटरलाकिंग था। जिसको नगर पंचायत की तरफ से उखाड़कर पुन: पुराने ईंट से नाली बनवाया जा रहा था। रविवार को लोगों ने वहां पर रखा सेम ईंट व सफेद बालू को देखा तो इसकी चर्चा होने लगी। इसकी जानकारी होने पर आस-पास के लोगों ने विरोध करते हुए निर्माण को रोकवा दिया।
लोगों का आरोप है कि बिना किसी जानकारी के पहले तो सही मार्ग को खराब कर दिया गया, दूसरी तरफ उसी ईट से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इससे जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगा। गली का निर्माण मानक के हिसाब से कराया जाए। इस मौके पर जयप्रकाश मिश्र, अविल चौरसिया, सुभाष चंद्र गुप्ता, रामजस, भोला प्रजापति, रमेशचंद्र जायसवाल, दिनेश, संजय आदि उपस्थित रहे। साभार ए. यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें