48 वर्षीय महिला 24 साल के लड़के के संग हुई फरार,पति ने रोते हुए पुलिस से लगाई गुहार

48 वर्षीय महिला 24 साल के लड़के के संग हुई फरार,पति ने रोते हुए पुलिस से लगाई गुहार

शिवपुरी । जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। 48 वर्षीय महिला को उम्र में 24 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। महिला चार बच्चों की मां भी है। प्रेम में फंसकर महिला प्रेमी के साथ भाग गई।

अब महिला का पति रोते हुए कोलारस पुलिस स्टेशन पहुंचकर ढूंढने के लिए गुहार लगाई है।

कोलारस थाना एरिया के बैरसिया गांव से 48 साल की महिला 24 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह एक आदिवासी बस्ती है। महिला के चार बच्चे भी हैं। जिनमें दो बेटिया शादीशुदा है। महिला के पति ने बताया कि पहले भी महिला युवक के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद वह वापस आ गई। जिसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज करायी गयी है। बेबस पति ने रोते हुए पुलिस से महिला को जल्द ढूंढ़ने की गुहार लगाई है।

बैरसिया गांव की आदिवासी बस्ती में रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी भदौता गांव के 24 साल के युवक के साथ फरार हो गई है। इससे पहले भी महिला युवक के साथ भाग गई थी लेकिन शिकायत के डर से वापस आ गई थी। प्रेमी के परिवार वालों ने शिकायत के डर से महिला को वापस भेज दिया था। इसके बाद तीन दिन पहले महिला दूसरी बार युवक के साथ फरार हो गई। जिसकी शिकायत आज तीन दिन बाद कोलारस थाने में दर्ज की गयी है।

प्रेमी के साथ भागी 48 साल इस महिला का पति एक पैर से विकलांग है। महिला के चार बच्चे हैं। जिनमें से 2 लड़कियां शादीशुदा है। इसके बाद वह अपने बेटे के लिए शादी का रिश्ता तलाश रहे थे। लेकिन इसी बीच महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उधर, कोलारस पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला की तलाश शुरू कर दी है। साभार वन इंडिया।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने