जिले की बेटी गुंजन ने बढ़ाया जनपद एवं देश का मान,हाईरेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

जिले की बेटी गुंजन ने बढ़ाया जनपद एवं देश का मान,हाईरेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

गाज़ीपुर । जिले की बेटी गुंजन ने हाईरेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराकर विश्व स्तर नाम रोशन किया है। गुंजन को यह सम्मान दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची किलिमंजारो चोटी को फतेह कर सबसे अधिक समय तक वहां रुकने पर मिला है। इसके साथ ही गुंजन का नाम इंडिया रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

फाइल फोटो

गुंजन ने बताया कि पर्वतारोहण के क्षेत्र में शुरुआती दिनों में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परिवार और गांव के लोगों का सहयोग भी नहीं मिला। दोस्तों और मार्गदर्शकों की मदद से मैंने जम्मू कश्मीर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद सबसे पहले जम्मू कश्मीर में ही 12,500 फीट की ऊंचाई पर टेबल टॉप किया। इसके बाद 17,907 फीट ऊंचे माउंटेन मचोई पर 11 घण्टे में पहुंचकर सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही का इंडिया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उत्तराखंड में हिमालय पर्वत की चोटी केदार कंठा (12,506 फीट) का पर्वतारोहण महज 3 घंटे में करते हुए इंडिया रिकॉर्ड बनाया।

अभी हाल ही में 26 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची और विश्व की सबसे ऊंची चोटियों में चौथे नंबर का खिताब रखने वाली माउंट किलीमंजारो पर चढ़कर वहां ढाई घण्टे रुकने का विश्व स्तरीय रिकॉर्ड बनाया। हाईरेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इन्हें यंगेस्ट पर्सन ऑफ स्टे फॉर द लांगेस्ट टाइम ऑफ अफ्रीका हाईएस्ट पीक से नवाजा।

सामान्य परिवार की गुंजन ने अपनी लगन और कुछ कर गुजरने के जज्बे के कारण विश्व स्तर पर नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्वतारोही गुंजन नंदगंज क्षेत्र के रेवासा गांव की रहने वाली हैं। इनके पिता राजदेव किसान हैं। माता-पिता की इकलौती संतान गुंजन की कामयाबी पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। साभार डीबी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने