जौनपुर। रविवार को दिन में गरज और चमक के साथ शाम को तेज हवा चली। इससे तामपान में गिरावट आ गई। वही रात करीब नौ बजे पुनः मौसम बिगड़ा और एक घण्टे बाद यानी करीब 10 बजे से बारिश शुरू हो गई।
जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण सड़को पर कीचड़ हो गया। जौनपुर शहर में करीब एक घण्टे तक रिमझिम बारिश हुई। इसके साथ ही बक्शा, सिकरारा, मडियाहू, जलालपुर क्षेत्रों में भी बारिश हुई।बिन मौसम हो रही इस बारिश से किसानों के माथे पर बल देखा गया। किसानों में बताया कि इस बारिश से दलहनी और तिलहनी फसलों को नुकसान है। अभी शनिवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। साभार ए.यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें