दुल्हन दूल्हे के साथ कार से ससुराल के लिए निकली, फिर हुआ ऐसा कि,रास्ते में दुल्हन का भाई दुल्हन को लेकर रफूचक्कर

दुल्हन दूल्हे के साथ कार से ससुराल के लिए निकली, फिर हुआ ऐसा कि,रास्ते में दुल्हन का भाई दुल्हन को लेकर रफूचक्कर

आजमगढ़। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती कब दोनों के बीच रिश्ते में बदल गई किसी को पता नहीं चला। फेसबुक पर बातचीत के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लड़का प्रेमिका से शादी करने के लिए परिवार समेत उसके शहर पहुंचा।

यहां शादी की सारी तैयारियां पहले से हो रखी थीं। दोनों की शादी और अगले दिन दुल्हन दूल्हे के साथ कार से ससुराल के लिए निकल पड़ी। इसी बीच रास्ते में दुल्हन का भाई पहुंचा और बहन को लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक जब दोनों नहीं आए तो दूल्हे को कुछ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। दुल्हन अपने साथ कपड़े और जेवरात भी लेकर गई थी। दूल्हे की बहन की शिकायत पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ जीयनपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मैनपुरी जनपद के दंहार थाना क्षेत्र के आगडिया गांव निवासी मनोज उर्फ महंगू की फेसबुक के जरिए मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के पीडवल गांव निवासी पूजा के साथ दोस्ती हुई थी। फेसबुक पर बातचीत शुरू होने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शनिवार को मनोज अपने परिवार के साथ शादी के लिए मऊ आ गया था। एक मंदिर में शादी की रस्में पूरी हुईं। दूल्हा पक्ष ने शादी में जेवर और कपड़े दिए थे। शादी के बाद रविवार को दुल्हन विदा होकर पति के साथ कार से ससुराल मैनपुरी जा रही थी। आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कस्बे के डाक बंगले के पास अचानक दुल्हन का भाई पहुंचा और कार रोक ली।

दुल्हन को किसी काम से ले जाने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया। काफी देर बाद भी दोनों नहीं लौटे। दूल्हा पक्ष के लोगों ने जब फोन मिलाया तो दुल्हन का फोन स्वीच ऑफ बताने लगा। इस पर लोगों को ठगे जाने का एहसास हुआ। दूल्हे की बहन राधा ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने