जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी आजमगढ़ जनपद के एक गांव निवासी युवती से सात वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। उनकी उम्र इस समय क्रमाश: चार और ढाई वर्ष है।
आरोप है कि युवती का पति शराबी था। तथा शराब के नशे में पत्नी को आए दिन मारता पीटता और प्रताड़ित करता था। पति के मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर छ: माह पूर्व विवाहिता घर छोड़कर भाग गई। उसने हरियाणा में जाकर एक व्यक्ति से दूसरा विवाह कर ली।
विवाह के कुछ दिन ही बाद महिला को अपने दोनों बच्चो की ममता जाग उठी। जिस पर वह बृहस्पतिवार की देर शाम को वापस पहले वाली ससुराल अपनी मां के साथ पहुंची। दोनों बच्चो को वापस लेने की जिद करने लगी। पत्नी के बेवफाई से आहत पति ने अपने दोनों बच्चो को देने से इंकार कर दिया।
दोनों बच्चों को उनकी मां के पास तक नहीं जाने दिया। जिससे दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। वहीं छ: महीने बाद अपनी मां को देख दोनों बच्चे भी रोते नजर आए। बच्चों के द्वारा अपनी मां को देख रोने का दृश्य देख गांव के लोग भी भावुक दिखे।
कुछ लोगो ने उसके पति को समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन उक्त व्यक्ति किसी की भी बात सुनने को तैयार नही था। इसी बीच महिला ने घटना की सूचना डायल 112 व गौराबादशाहपुर थाने पर दे दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। जहां देर तक मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर देवानंद रजक ने बताया कि मामले में फिलहाल अभी तकमहिला द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें