आरक्षण काउंटर का सर्वर 22 घंटे तक फेल होने से टिकट के लिए यात्री हुए परेशान

आरक्षण काउंटर का सर्वर 22 घंटे तक फेल होने से टिकट के लिए यात्री हुए परेशान

जौनपुर। गर्मी की छुट्टी व शादी विवाह का सीजन होने से बड़ी संख्या में लोगों का महानगरों व अन्य जिलों में आवागमन हो रहा है। ऐसे में जौनपुर जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर सर्वर फेल होने से शुक्रवार को करीब 22 घंटे पर टिकट नहीं मिल पाया।

हालांकि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सर्वर ठीक किए जाने के बाद नेटवर्क ठीक हो गया। जिससे टिकट मिलना शुरू हो गया।
जौनपुर जंक्शन से प्रतिदिन 34 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। करीब ढाई से तीन लाख प्रतिदिन आय होती है। इस समय सहालग सीजन शुरू होने व गर्मी की छुट्टी होने से बड़ी संख्या में लोग महानगरों से घर वापसी कर रहे हैं तो कुछ लोगों को अन्य जिलों में प्रतिदिन आवागमन करना रहता है। सर्वर फेल होने से शुक्रवार की सुबह से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक परेशान होना पड़ा। इससे टिकट के लिए जहां यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी, वहीं करीब दो लाख रेलवे की आय भी प्रभावित हुई है।
जौनपुर स्टेशन के आरक्षण पर्वेक्षक सुनील मिश्रा ने बताया है कि शुक्रवार सुबह 10.45 से शनिवार 8.30 तक सर्वर फेल होने से टिकट नहीं बन पा रहा था जिससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं, हालांकि साढ़े आठ बजे के बाद नेटवर्क ठीक हो गया। नेट के लिए लगाया गया राउटर जलने से नेटवर्क की समस्या आ गई थी। इससे जहां यात्रियों को परेशानी हुई वहीं स्टेशन से रेलवे की आय पर भी असर पड़ा। करीब दो लाख रुपये के आय पर असर पड़ा।साभार ए यू।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने