नगरीय निकाय चुनाव का हुआ अंतिम प्रकाशन,एक लाख 26 हजार 329 मतदाता बढ़े

नगरीय निकाय चुनाव का हुआ अंतिम प्रकाशन,एक लाख 26 हजार 329 मतदाता बढ़े

जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव में पांच सालों में एक लाख 26 हजार 329 मतदाता बढ़े हैं। 2017 के निकाय चुनाव में पूर्व में तीन लाख 12 हजार 508 मतदाता थे। उस समय जिले में नौ नगर निकाय थे जो अब बढ़कर 12 हो गए हैं।

निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का भी अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसी आधार पर निकाय चुनाव कराया जाना है।
2023 के निकाय चुनाव में चार लाख 38 हजार 837 मतदाता हैं। इसमें दो लाख 33 हजार 153 पुरुष मतदाता व दो लाख पांच हजार 684 महिला मतदाता हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में एक लाख 44 हजार 435 महिला मतदाता व एक लाख 68 हजार 73 पुरुष मतदाता थे। पिछली बार नौ निकायों में अध्यक्ष के नौ पदों पर व 168 सभासद पद पर चुनाव हुआ था तो इस बार 2023 के चुनाव में 12 नगर निकायों में अध्यक्ष के 12 पदों व 208 सभासद पद पर चुनाव कराया जाना है। इस बार तीन नई नगर पंचायत बनी है, इसमें नगर पंचायत कचगांव, गौराबादशाहपुर, रामपुर है।

एक नजर आकड़ों में:-
निकाय चुनाव वर्ष-कुल मतदाता-महिला मतदाता-पुरुष मतदाता
वर्ष 2017-312508-144435-168073
वर्ष 2023-438837-205684-233153
...........................................
वर्जन ...
नगरीय निकाय के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। आयोग से कोई निर्देश प्राप्त होगा तो दूसरी पूरक सूची तैयार की जाएगी। जिसमें छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा, फिलहाल ऐसा कोई पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने