जौनपुर। सरायख्वाज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा की संपत्ति हड़पने के लिए उसी गांव के कुछ लोगों ने साजिश के तहत उसकी शादी दूसरे समुदाय के दिव्यांग व्यक्ति से करा दी। आरोपी ने शादी की बात कहते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने इस मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दिव्यांग आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की मौत करीब चार-पांच माह पहले हो गई थी। उसका सात साल का एक बच्चा भी है।
पति की मौत के बाद पीड़िता अपने भाई के साथ ननिहाल में रहने लगी। इसी बीच कुछ लोग साजिश के तहत उसके घर आने-जाने लगे। दूसरे समुदाय के दिव्यांग व्यक्ति से शादी का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर धमकी भी दी गई।
बाद में जबरन दिव्यांग युवक ने शादी करा दी गई। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो वे किसी तरह से उसके चंगुल से छुड़ाए। पीड़िता के अनुसार यह सबकुछ संपत्ति हड़पने के लिए आरोपियों ने किया। पुलिस ने इस मामले में दिव्यांग आरोपी फरियाद हुसैन सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अपराध निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने आरोपी फरियाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें